फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AAP fast continues

आम आदमी पार्टी का अनशन जारी

Sun, 30 Aug 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 30 Aug 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
AAP fast continues
पड़ाव भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए स्थानीय चौराहे पर आम आदमी पार्टी का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान सूजाबाद की एक दर्जन महिलाएं अनशन स्थल पर पहुंच कर अनशन कर रहे लोगों को राखी बांध कर अपना समर्थन दिया। चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही मांग पूरी नहीं हुई बहने भी अनशन पर बैठेंगी।


पिछले सात दिनों से पड़ाव भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन कर रहा है। सुनवाई न होने पर शुक्रवार से रिजवान अहमद और राकेश पांडेय ने अनशन की शुरूआत कर दी है।

शनिवार को भी दोनों अनशन पर बैठे रहे। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने प्रशासन को संवेदनहीन बताया। कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ विकास की ढोल पीट रही है लेकिन वास्तव में विकास नहीं हो रहा है।

यही कारण कि पड़ाव भूपौली मार्ग के मरम्मत की गई बार घोषणा हुई। बार बार आंदोलनों के बाद आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन मरम्मत नहीं हो रही है।

इस बार भी अधिकारी मौके पर पहुंच कर जल्द ही काम शुरू कराने का आश्वासन ही दे रहे हैं लेकिन हम लोग प्रशासन के झांसे में आने वाले नहीं है।

जब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होता है आमरण अनशन जारी रहेगा। वहीं दोपहर में सूजाबाद से पहुंची महिलाओं ने कहा कि पूरे इलाका विकास से अछूता है।

धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन की आंखें नहीं खुल रही है और वे चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अब यह बर्दाश्त के बाहर है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही मांग पूरी नहीं हुई तो अनशनकारी भाइयों के साथ बहनें भी अनशन करेंगी।

महिलाओं ने अनशनकारियों को राखी बांध कर उनकी सलामती की दुआ मांगी। उपहार स्वरूप क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष जारी रखने का वादा लिया। अनशनकारियों के साथ मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने संकल्प दोहराया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed