फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man who got up to urinate died after falling from the roof

Chandauli News: लघुशंका के लिए उठे युवक की छत से गिरने से मौत

Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man who got up to urinate died after falling from the roof
सकलडीहा। रिश्तेदारी में बसिला अमड़ा गांव गया रतनपुर गांव निवासी युवक रविवार की भोर में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव घर आने पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल गया। बताया जाता है कि छत पर सो रहा युवक रात में लघुशंका के लिए उठा था। अंधेरे में पैर फिसल जाने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


रतनपुर गांव निवासी शोभा सोनकर के बेटे सनोज सोनकर (28) अपने साथी के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला अमड़ा गांव में रिश्तेदार के घर किसी निजी काम से गए थे। रात होने के कारण वहीं रुक गए। खाना खाने के बाद पूरे परिवार के साथ सभी लोग छत पर सोए हुए थे। रविवार को भोर में तीन बजे के आसपास सनोज लघुशंका के लिए उठे। अंधेरे में दिखाई न देने के कारण उनका पैर छत से नीचे की तरफ चला गया। इससे वे छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गिरने की आवाज सुनी तो उनकी आंख खुल गई। छत से नीचे देखा तो सनोज गिरे पड़े थे। परिजन सनोज को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सनोज से दो बेटे अमित सोनकर, हिमांशु सोनकर व दो बेटियां काजल और शिवानी हैं। भाई अतवारू सोनकर ने बताया कि सनोज की रविवार को भोर में छत से गिरने से मौत हो गई। उधर, सनोज की मौत से पत्नी मीरा, भाई अतवारू सोनकर, मनोज सोनकर, लालू सोनकर, राजेश सोनकर का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed