{"_id":"64ecedb5792cdb22a10cfc24","slug":"a-young-man-drowned-while-taking-a-bath-in-the-ganges-chandauli-news-c-189-1-svns1011-1809-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गंगा में नहाने के दौरान युवक डूबा
विज्ञापन
कंदवा। सिसौरा गांव के एक युवक के नहाने के दौरान सोमवार की सुबह जमानिया के चक्काबांध गंगा घाट पर डूब गया। एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर युवक की तलाश देर शाम तक करती रही लेकितन उसका पता नहीं चला।
सिसौरा गांव निवासी परमानंद तिवारी का पुत्र आदित्य तिवारी (18) सावन के अंतिम सोमवार को कावड़ियों के संग गंगा स्नान करने चक्काबांध घाट पर गया था। सुबह करीब छह बजे गंगा स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबने लगे। स्थानीय नाविकों ने दो युवकों को तो बचा लिया लेकिन आदित्य गहरे पानी में चला गया।
सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश में जुट गई लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। उसके दादा रामनिवास तिवारी ने बताया कि आदित्य सावन के प्रत्येक सोमवार को गंगा स्नान करने व जल लेने चक्काबांध जाता था।। युवक के डूबने की सूचना पर जमानिया एसडीएम हर्षिता तिवारी भी मौके पर पहुंचीं।