{"_id":"6aa306bf5661585dd805e552","slug":"a-young-man-drowned-in-front-of-his-elder-brother-his-uncle-jumped-in-but-his-life-was-lost-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154410-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बड़े भाई के सामने डूब गया युवक, चाचा ने लगाई छलांग पर नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बड़े भाई के सामने डूब गया युवक, चाचा ने लगाई छलांग पर नहीं बची जान
विज्ञापन
शशिकांत, फाइलफोटो
नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के झुमरिया गांव में बृहस्पतिवार को सलैया बंधी में नहाते समय शशिकांत (18) अपने बड़े भाई और दोस्तों के साथ नहा रहा था। अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए चाचा ने भी बंधी में छलांग लगा दी लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। परिजन शशिकांत को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
झुमरिया गांव निवासी शशिकांत बृहस्पतिवार को अपने बड़े भाई उमाकांत और चार दोस्तों के साथ सलैया बंधी में नहाने गया था। इसी दौरान शशिकांत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख बाकी युवक चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच शशिकांत के चाचा चंद्रभान भी पहुंच गए और उन्होंने बंधी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने शशिकांत को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया।
जवान बेटे की मौत की खबर से पिता शिवानंद और मां बिंदु हिरवा बदहवास हो गईं। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शशिकांत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और कक्षा 12 में पढ़ रहा था। वहीं, घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बंधी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
इनसेट-
इस साल डूबने से भाई-बहन समेत सात की हुई मौत
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस साल जिले में डूबने से भाई-बहन समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। 24 अगस्त को चंदौली के मथेला गांव की चार साल की प्राची कुशवाहा अपने भाई क्षितिज कुमार के साथ स्कूल गई थी। स्कूल से घर लौटते समय नहर में गिरने से भाई-बहन डूब गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसी तरह 26 अगस्त को चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज निवासी 25 वर्षीय मुकेश अपनी भैंसों को लेकर भोका बंधी में नहलाने गया था। इसी दौरान बंधी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। इसके पहले 21 जून को बलुआ थाना क्षेत्र के कांवर गांव निवासी नंदकिशोर निषाद के 16 साल के बेटे शुभम और सात साल की बेटी अनन्या की गंगा में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। वहीं, 17 फरवरी को नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव निवासी छह साल का हर्ष और नौ साल का अंकुश दोपहर को खेलने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में दोनों कुएं के पास पानी पीने के लिए रुके। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी।