फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man died after drowning in a well, police started investigation

Chandauli News: कुएं में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 24 Jun 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning in a well, police started investigation
अलीनगर थाना क्षेत्र के मवई खुर्द में कुएं में डूबने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम युवक का शव कुएं में उतराया मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह शव को कुएं से बाहर निकाला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस जांच में जुट गई। मवई खुर्द गांव निवासी रामविलास चौहान (33) मजदूरी करता था। गर्मी के कारण वह रविवार की रात घर के पास में ही बने कुएं के चबूतरे पर सो गया था। सोमवार की सुबह जब युवक नहीं मिला तो लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी ढूंढने के बाद भी युवक नहीं मिला। इस दौरान शाम को एक व्यक्ति ने कुए में झांका तो उनमें रामविलास का शव उतराया हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह सोते हुए कुएं में गिर गया होगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कुएं में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed