फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A woman who went out for a walk on the road died due to a vehicle hit

सड़क पर टहलने निकली महिला की वाहन के धक्के से मौत

Tue, 07 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
A woman who went out for a walk on the road died due to a vehicle hit
चकिया-चंदौली मार्ग पर फत्तेपुर गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क पर टहल रही एक महिला वाहन की चपेट में आ गई। महिला की वाहन से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासिनी शुभंवती देवी प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह भी सड़क किनारे टहल रही थी। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पति चंद्रदेव यादव की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed