फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A tractor-trolley loaded with wheat overturned after going out of control

Chandauli News: गेहूं लगा अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी

Sat, 27 Dec 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley loaded with wheat overturned after going out of control
कंदवा। चौराहा पर शुक्रवार की सुबह गेहूं लदा ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ट्राॅली और गेहूं के बोरों को हटवा कर आवागमन शुरू कराया। नूरी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर 120 बोरा गेहूं लादकर राइस मिल पर जा रहा था। कंदवा चौराहे पर सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढाई के दौरान ट्राॅली में भार अधिक होने और मार्ग पर गड्ढे के कारण ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि ट्रैक्टर के चालक को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने की सूचना मिली थी। ट्राॅली और गेहूं के बोरों को हटवाकर आवागमन सुचारू करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed