{"_id":"6410bf9bc33aa956c806b9b4","slug":"a-teenager-dragged-a-girl-going-to-school-in-the-street-in-broad-daylight-chandauli-news-c-20-1-102937-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्कूल जा रही छात्रा को दिनदहाड़े गली में खींच ले गया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्कूल जा रही छात्रा को दिनदहाड़े गली में खींच ले गया किशोर
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित रस्तोगी गली में स्कूल जा रही सातवीं की एक छात्रा का हाथ पकड़कर एक किशोर दिनदहाड़े गली में खींच ले गया। किशोरी ने किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।कक्षा सात की छात्रा मंगलवार को पीडीडीयू नगर स्थित एक स्कूल से पढ़ने के लिए रस्तोगी गली से होते हुए जा रही थी। तभी कक्षा 12 में पढ़ने वाला छात्रा वहां आया और छात्रा का हाथ पकड़कर जबरदस्ती से उसे एक गली में ले जाने लगा। छात्रा ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वह उसे खींचते हुए गली में चला गया। किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छूटकर भागी और परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
परिवार वालों ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र छात्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
परिवार वालों ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र छात्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन