Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
A shopkeeper was beaten with sticks while returning home after closing his shop, blood oozed from his ears.
{"_id":"69c98f41da8c26d78d03b8bc","slug":"a-shopkeeper-was-beaten-with-sticks-while-returning-home-after-closing-his-shop-blood-oozed-from-his-ears-chandauli-news-c-189-1-svns1010-146322-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा, कान से निकला खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा, कान से निकला खून
मुगलसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर (चांदपुर) में शनिवार देर रात एक दुकानदार पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे से इतना पीटा कि दुकानदार के कान से खून तक आ गया। चेहरा भी कई जगह से फट गया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
हरिशंकरपुर निवासी महेन्द्र नाथ प्रसाद (50 वर्ष) शनिवार की रात करीब 9:30 बजे सतपोखरी प्लाट स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चांदपुर मस्जिद के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल निजी अस्पताल, दुलहीपुर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें वाराणसी के भिखारीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। सीओ अरुण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।