{"_id":"5706c5c44f1c1b4029c81104","slug":"a-route-march-on-new-year-s-eve","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष की पूर्व संध्या पर पथ संचलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष की पूर्व संध्या पर पथ संचलन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर में पथ संचलन किया गया। आरएसएस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे शामिल हुए। नगर भ्रमण कर लोगों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी गई। बाद में सिचाई कालोनी में गोष्ठी में विक्रमी संवत के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
पूर्ण गणवेश में नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान से आरएसएस के लोगों ने गाजे बाजे के साथ पथ संचलन की शुुुरूआत की। पथ संचलन मे सबसे आगे घोड़े पर बैठ कर पदाधिकारी चल रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ता परेड करते हुए चल रहे थे। पथ संचलन कैलाशपुरी शिव मंदिर, रविनगर, सुभाषनगर चौराहा, कसाब महाल, नगर पालिका इंटर कालेज, गल्ला मंडी चौराहा, शाहकुटी, लाठ नंबर दो पानी टंकी, न्यू महाल, सर्वोदय स्कूल पटेलनगर होते हुए सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में पहुंचा। यहां रामाशीष ने अपने संबोधन में हिन्दू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वास्तव में नव वर्ष चैत्र में ही है। इस समय प्रकृति में अहम बदलाव होते हैं। इस मौके पर जिला प्रचारक सुशील जी, विभाग प्रचार सुनील, नगर संचालक रामकिशोर पोद्दार, नगर कार्यवाह संतोष उपाध्याय, अखिल पोद्दार, शंभू आदि रहे। विकास, विनय, राहुल, सत्येन्द्र, रमेश जायसवाल, सर्वेश कुशवाहा, राणा सिंह, सभासद आलोक सिंह, डा. विश्वनाथ चौहान, आलोक वरूण आदि रहे।