{"_id":"6955843344df64764901ae84","slug":"a-reward-of-25000-each-has-been-announced-for-the-two-main-accused-chandauli-news-c-189-1-svns1010-141730-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज में किन्नरों के घर हुए भीषण ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अभिषेक सिंह और विकास सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
मोहरगंज में किन्नरों के घर आधी रात को हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की एक दीवार गिर गई, जबकि तीन मंजिला इमारत भी बुरी तरह दहल उठी। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।
पुलिस के अनुसार, अभिषेक सिंह और विकास सिंह दोनों ही शातिर अपराधी हैं और पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद ही उन्होंने इस बम धमाके की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से दोनों फरार हैं। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों मुख्य आरोपितों पर इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों मुख्य आरोपितों पर इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।