फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A population of five thousand is facing the problem of water and waterlogging.

Chandauli News: पानी और जलभराव की समस्या से जूझ रही पांच हजार की आबादी

Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
A population of five thousand is facing the problem of water and waterlogging.
पीडीडीयू नगर। जिले में पिछले 15 वर्षों से ओड़वार, मनोहरपुर, चंदौली और गोधना के कांशीराम आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले पांच हजार लोग पेयजल और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। सबसे खराब स्थिति ओड़वार की है। यहां पहले किसानों के नाली बंद कर देने से परिसर में गंदा पानी बजबजा रहा है। वहीं, स्वच्छ पेयजल के लिए भी यहां के वाशिंदे जूझ रहे हैं। बसपा सरकार में जिले में कांशीराम आवासीय योजना के तहत 1644 आवास बनाए गए थे। 1500 आवासों में पांच हजार लोग रहते हैं जबकि 144 खाली हैं। नगर से सटे ओड़वार में 199 आवास बने हैं, जिनमें एक हजार से अधिक लोग रहते हैं। समय के साथ यहां की व्यवस्थाएं ध्वस्त होती गईं लेकिन सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। यहां स्वच्छ पेयजल और जलभराव की समस्या सबसे गंभीर है। यहां नौ हैंडपंप लगे हैं, जिनमें छह खराब हैं। वहीं, पानी की टंकी की मोटर जल जाती है तो जल्दी मरम्मत नहीं कराई जाती। वहीं, साफ-सफाई नहीं होने से परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। यहां रहने वालों का कहना है कि बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी की वजह से यहां रहना दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed