फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A pickup truck broke down on Malviya Bridge, causing a traffic jam that lasted for hours.

Chandauli News: मालवीय पुल पर पिकअप खराब, घंटों लगा जाम

Mon, 09 Feb 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A pickup truck broke down on Malviya Bridge, causing a traffic jam that lasted for hours.
पड़ाव। मालवीय पुल पर रविवार शाम एक पिकअप वाहन के अचानक खराब हो जाने से पड़ाव और आसपास के सभी मार्गों पर भीषण जाम लग गया। जाम में यात्री, वैवाहिक कार्यक्रमों में जा रहे लोग, शवयात्रा और एम्बुलेंस तक फंस गए। ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 7:30 बजे वाराणसी की ओर जा रही मालवाहक पिकअप मालवीय पुल पर अचानक खराब होकर बीच रास्ते में ही रुक गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम मालवीय पुल से लेकर पड़ाव चौराहे तक फैल गया। रात 8:00 बजे चंदौली की ओर बड़े वाहनों का नो-एंट्री खुलने के बाद स्थिति और खराब हो गई। पूरा चौराहा जाम की चपेट में आ गया, जिससे चारों तरफ आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खराब पिकअप को किनारे लगवाकर मार्ग को खाली कराया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। इसके बाद भी जाम देर रात तक लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed