फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The MLA listened to the problems of the villagers.

Chandauli News: विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 11 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The MLA listened to the problems of the villagers.
धीना के डेढ़गांवा में आयोजित जनचौपाल में बोलते भाजपा विधायक सुशील सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक
धीना। बरहनी विकासखंड के डेढ़गांवा और बहोरा ग्राम पंचायत के कुशहा गांव में बृहस्पतिवार को जन चौपाल आयोजित की गई। इसमें सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि छोटी-मोटी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया है, जबकि अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जन चौपाल के दौरान विधायक ने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद डेढ़गांवा गांव में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, अंजली वर्मा नायब तहसीलदार, राजेश सिंह एडीओ कोऑपरेटिव, सुरेश कुमार बिंद एडीओ समाज कल्याण, मनोज कुमार त्रिपाठी एडीओ ग्राम विकास, डॉ. मनोज सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी, सूर्य प्रकाश चिकित्सा अधिकारी, मृत्युंजय सिंह दीपू, माया सिंह, धर्मेंद्र सिंह चंदेल, विजयी सिंह प्रधान, शेर सिंह प्रधान प्रतिनिधि, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed