फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A peepal branch fell on an auto, five people including two women and the driver were injured

Chandauli News: ऑटो पर गिरी पीपल की डाल, दो महिला और चालक सहित पांच जख्मी

Mon, 25 Aug 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A peepal branch fell on an auto, five people including two women and the driver were injured
सैयदराजा में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
सैयदराजा। क्षेत्र में जेठमलपुर गांव के समीप रविवार की दोपहर में सवारी लेकर आ रहे ऑटो पर पीपल की मोटी डाल गिर पड़ी। डाल गिरने से ऑटो चालक सहित ऑटो में सवार पांच लोगों जख्मी हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रमऊपुर निवासी ओमप्रकाश (40) ऑटो चलाता है। रविवार को वह ऑटो रिक्शा में सैयदराजा के लिए सवारी भरकर चला। वह अभी जेठमलपुर के समीप पहुंचा था कि सड़क के किनारे सूखे पीपल के पेड़ की मोटी डाल उसके ऑटो रिक्शा पर गिर पड़ा। डाल गिरने से ओमप्रकाश के साथ ही ऑटो में सवार पहड़िया निवासी सीता (40), शुभम प्रजापति (12), अज्ञात बालक (10), चकिया निवासी सुनैना (50) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चालक ओमप्रकाश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सुनैना अपने रिश्तेदारों की मदद से निजी अस्पताल में इलाज कराकर चली गई। इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से ऑटो चालक सहित पांच लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सूखा पेड़ हटाने की लंबे समय से की जा रही है मांग
सैयदराजा। क्षेत्र के जेठमलपुर के पास सड़क के किनारे पिछले दो वर्ष से पीपल का पेड़ सूखा है। अक्सर इसके डाल टूट कर गिरते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों केा पत्र लिख कर और अधिकारियो के पास पहुंच कर पेड़ को हटाने की गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके आज तक वन विभाग की टीम पेड़ को नहीं हटा सकी। इसका कारण है कि रविवार को पीपल का मोटा डाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। पूर्व सभासद महेंद्र राय, अजाज सिद्दीकी, बशर सिद्दीकी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेड़ को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed