फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A new culvert will be constructed on the Bari-Hinauti link road.

Chandauli News: बारी-हिनौती संपर्क मार्ग पर नई पुलिया का होगा निर्माण

Sat, 05 Sep 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A new culvert will be constructed on the Bari-Hinauti link road.
बौरी से हिनौती संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर बनेगी नई पुलिया। संवाद
पीडीडीयू नगर/शिकारगंज। चकिया ब्लॉक के बारी-हिनौती संपर्क मार्ग पर 10 साल से जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने 80 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है। पुलिया बनने से करीब 20 गांव के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पुरानी पुलिया जर्जर हो चुकी है। इसकी रेलिंग और रैंप टूट चुका है, जबकि पिलर भी धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इससे पुलिया से आते-जाते समय लोगों को हादसे का खतरा सताता रहता है। बारी-हिनौती मार्ग से करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खेती के सीजन में समस्या और बढ़ जाती है। किसानों को कृषि उपकरण और अन्य सामान खेतों तक ले जाने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीण लंबे समय से जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर विधायक ने पहल की, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने 80 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि बारी-हिनौती संपर्क मार्ग पर नई पुलिया के निर्माण के लिए कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed