फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A miscreant will remain in jail before panchayat elections

पंचायत चुनाव से पहले जेल में रहेंगे उपद्रवी

Sun, 27 Dec 2020 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
A miscreant will remain in jail before panchayat elections
चंदौली। पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को पुलिस लाइन में प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की बैठक हुई। इस दौरान उपजिला मजिस्ट्रेट पीडीडीयू नगर सीपू गिरी, संयुक्त निदेशक राज बहादुर सिंह व एएसपी प्रेमचंद ने शासन की ओर से जारी गाइडलाइन पर मंथन किया। इस दौरान एसडीएम सीपू गिरी ने कहा कि आगामी ग्राम प्रधानी चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक गांव में अराजकतत्वों व अशांति फैलाने वालों को स्थानीय पुलिस चिह्नित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवियों को पाबंद करें। उन्हें 107, 116 में निरूद्ध करने की कार्रवाई करें, ताकि अराजकता फैलाने वालों में पुलिस का खौफ बना रहे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। चुनाव के समय गांव में सूचना तंत्र मजबूत रखें, ताकि किसी भी विवाद को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed