फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A man who fired fire at a fellow soldier was sent to jail

साथी जवान पर फायर झोंकने वाले जवान को भेजा जेल

Fri, 12 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
A man who fired fire at a fellow soldier was sent to jail
नौगढ़। क्षेत्र के पुलिस चौकी अमदहां स्थित पीएसी शिविर के बैरक में बृहस्पतिवार को साथी जवान पर फायर झोंकने वाले आरोपित जवान दीपक चौधरी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व आरोपित जवान का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

अमदहां स्थित पीएसी के शिविर में 48वीं वाहिनी के दो जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो जवान दीपक चौधरी ने अपने साथी जवान समीर चौधरी पर सर्विस बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में समीर चौहान बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके अफरा तफरी मच गई। नौगढ़ पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। समीर चौधरी की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को आरोपित दीपक का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित दीपक चौधरी उत्तर प्रदेश के ग्राम फहीमपुर थाना खतोली जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और आसपास के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed