फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A case should be filed against the owner of Hydra: Lal Bihari

हाइड्रा के मालिक पर दर्ज हो मुकदमा : लाल बिहारी

Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A case should be filed against the owner of Hydra: Lal Bihari
पीडीडीयू नगर। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सपा नेता लाल बिहारी यादव रविवार को हृदयपुर गांव निवासी हाइड्रा से मृत फूलचंद यादव के घर पहुंचे। उन्होंने फूलचंद के परिजनों को ढाढस बंधाया। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस की शह में क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इसके चलते नाबालिग शराब पीकर हाइड्रा चला रहा था। जिससे फूलचंद की मौत हुई। उन्होंने कहा कि मुकदमा तो उस हाइड्रा के मालिक पर होना चाहिए जो नाबालिग से वाहन चलवा रहा था।
विज्ञापन

लाल बिहारी ने रविवार को हृदयपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इस मामले से गृह सचिव से मिलकर उनको अवगत कराया जाएगा। उन्होंने एएसपी से फोन पर वार्ता कर जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 36 अरब रुपये के साथ ही प्रधानमंत्री ने भी अरबों रुपये दिए, लेकिन पैसों को बंदरबांट किया गया। इसके चलते ठीक ढंग की व्यवस्था नहीं हो पाई और हादसे में कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता है जबकि नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य महाकुंभ से तीन लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है, यह कहकर पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन लाख करोड़ रुपये में एक लाख करोड़ रुपये प्रयागराज जिले के विकास पर खर्च करनी चाहिए, ताकि जब कभी भी कुंभ का आयोजन तो उसमें जनता को सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, इंद्रेश यादव, ग्राम प्रधान मनोज यादव, अजय यादव, भोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed