फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A bike rider died after being hit by a vehicle while returning after getting a driving license

Chandauli News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर लौटते समय वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 10 Apr 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after being hit by a vehicle while returning after getting a driving license
चकिया। चंदौली-चकिया मार्ग पर काटा गांव के समीप मंगलवार की रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक घर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने चंदौली गया था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। परिजनों को रात एक बजे सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दिरेहूं गांव निवासी शैलेश चंद्र शर्मा के पुत्र मनोज विश्वकर्मा (27) मंगलवार की सुबह चंदौली आरटीओ कार्यालय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए निकले थे। आरटीओ कार्यालय में आधार कार्ड से ओटीपी प्राप्त करने की कोशिश की, लेकिन ओटीपी नहीं मिल पाई। उन्होंने अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाया। ऐसे में शाम के छह बज गए। लाइसेंस का काम पूरा कर मनोज चंदौली से अपने ननिहाल सकलडीहा चले गए।वहां रिश्तेदारों से मिलकर नवहीं स्थित अपने एक रिश्तेदारी में गए और वहां से घर के लिए निकले। रात करीब आठ बजे उन्होंने पिता को फोन कर कहा कि वे घर पहुंच रहे हैं। इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हुई। रात एक बजे उनके पिता के मोबाइल पर फोन आया कि बेटे का एक्सीडेंट हो गया और वह जिला संयुक्त चिकित्सालय में हैं। पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि मनोज की मौत हो चुकी है। मौत की सूचना पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। मनोज की शादी अभी 11 महीने पहले ही हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार सहित गांव के लोगों की उनके मकान पर लगी रही। सैयदराजा थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना में शामिल वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed