फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   500 बूथों पर 80 हजार बच्चों का टीकाकरण

500 बूथों पर 80 हजार बच्चों का टीकाकरण

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। खसरा रक्षक अभियान का शुभारंभ जिले में सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमओ डा. केएन श्रीवास्तव की मौजूदगी में बरहनी ब्लाक के नेवादा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौ माह से दस वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कर किया। पहले दिन 500 केंद्रों पर 80 हजार बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ ने कहा कि इस खतरनाक बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए केंद्र की ओर से 12 दिवसीय खसरा रक्षक अभियान चलाया गया है। पहले चरण में सरकारी और गैर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद जगह-जगह बूथ स्थापित कर बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसकी सफलता के लिए जनता को आगे आने की जरूरत है। अभिभावक अपने नौ माह से दस वर्ष की उम्र के बीच के बच्चों को बूथ पर ले जाकर टीका अवश्य लगाएं, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। इसी क्र्रम में मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बूथ लगाया गया था। इसमें नगर सहित आसपास क्षेत्र के अभिभावकों ने अपने बच्चों को लाकर टीकाकरण करवाया। अपर सीएमओ डा. राधेश्याम ने बूथ का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्यक्रम का हाल जाना। इस दौरान बूथ पर लोगों की भारी भीड़ रही। सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. जीसी द्विवेदी ने कई बूथों का निरीक्षण कर दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इनसेट
विद्यालय में 100 बच्चों को लगा टीका
चकिया। नगर के प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय पर सोमवार को बाकायदा कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 बच्चों को खसरे का टीका लगाया गया। यह टीका बच्चों को बाल आशीर्वाद स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत लगाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैलाश, सहायक अध्यापक कृष्णानंद जायसवाल, एएनएम मालती देवी, विमला देवी, राजमती सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
धानापुर के गांवों में पहुंचकर किया टीकाकरण
धानापुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शासनादेश के अनुरूप खसरा टीकाकरण अभियान के तहत विकास खंड क्षेत्र में विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों पर खसरा टीकाकरण हेतु 29 चिकित्सकीय दलों ने क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर टीकाकरण किया। इस क्रम में सरकारी व निजी विद्यालयों में नौ माह से दस वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके अंतर्गत कसबा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर चार सौ चार बच्चों का टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी कालिका प्रसाद ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान 22 अप्रैल से आगामी 14 मई तक चलेगा, जिसमें विद्यालय से लेकर गांव में कैंप के माध्यम से टीकाकरण किया जाएगा।
इनसेट
वैक्सीन का डिब्बा ले जाने से किया इनकार
नौगढ़। नक्सल क्षेत्र नौगढ़ में सोमवार को खसरा अभियान के प्रथम दिन ही विभाग की हवा निकल गई। वैक्सीनेटरों ने गांवों में वैक्सीन का डिब्बा ले जाने से इनकार कर दिया। आनन फानन में एंबुलेंस के जरिए गांवों के केंद्रों पर वैक्सीन का डिब्बा पहुंचाया गया। स्थिति यह रही कि एक एएनएम को दो दो गांवों का वैक्सीन का डिब्बा पकड़ा दिया गया। जिसको लेकर विभाग में काफी आक्रोश देखा गया। खसरा का टीका लगाने पहुंची टीम को कई स्कूलों में बच्चे नदारद मिले। अध्यापकों ने बताया कि महुए का सीजन है। महुआ बीनकर बच्चे बारह बजे स्कूल आएंगे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के एचपीओ विजय सरोज ने 1800 टीके लगने का दावा किया।




516 बच्चों को लगा टीका
मुगलसराय। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को खसरा टीकाकरण का शुभारंभ राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डा. उमाशरण पांडेय ने बच्चों को टीका लगाकर किया। इस दौरान प्रथम दिन नौ माह से पांच वर्ष तक के तीन सौ तीन बच्चों को टीका लगाया गया। जबकि पांच से दस वर्ष के 213 बच्चों को टीका लगाया गया। डा. उमाशरण पांडेय ने बताया कि यह अभियान 27 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके बाद 29 अप्रैल से 14 मई तक अभियान चलाया जाएगा। चतुर्भुजपुर में दो जगहों पर टीकाकरण किया गया। अभियान में डा. रविशंकर, सर्वेश राय, रजनी बर्मन, गीता, मालती यादव, विनीता आदि शामिल रहीं।



कंदवा में भी हुआ टीकाकरण
कंदवा। बरहनी विकास क्षेत्र के 28 प्राथमिक विद्यालयों पर सोमवार को दस वर्ष के छात्र छात्राओं को खसरा का टीका लगाया गया। विकास क्षेत्र के कम्हरियां, पईं, कोयरचक, कोदई, बकौड़ी, असना, बरहनी, डिग्घी, कसवड़, धीना, देवकली, भैसउर, नौबतपुर, चारी, लक्ष्मणपुर, महुजी, दरौली, इमिलियां, प्रीतमपुर, रेवसां, खेदाई नारायणपुर, खरखोली, नेवादा, तेंदुहान आदि दो दर्जन से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय के दस वर्ष के छात्र छात्राओं को खसरा का टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से कहा कि अपने अपने विद्यालयों के बच्चों को कुछ खाकर आने को कहें क्योंकि टीका लगते वक्त खाली पेट रहना तकलीफदेह साबित हो सकता है। इस दौरान डा. हरिश्चंद्र, डा. राजेश सिंह, सूर्यभान सिंह, सुरेश राय आदि उपस्थित रहे।



संक्षेप
कोटेदारों ने की बैठक
चंदौली। कोटेदार संघ सदर इकाई की बैठक सोमवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि एपीएल कार्डधारकों को मिलने वाले गेहूं को शासन द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके चलते कार्डधारक कोटेदारों को परेशान कर रहे हैं। इसे पुन: शुरू कराया जाए, ताकि कोटेदारों को राहत मिल सके। इस अवसर पर दिनेश कुमार, उमाशंकर सिंह, सज्जन, पुष्कर, ऊधम, मनोज यादव, विपिन आदि उपस्थित रहे। संचालन मिट्ठू अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed