फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बाइक जुलूस निकाल कराया ताकत का एहसास

बाइक जुलूस निकाल कराया ताकत का एहसास

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को हजारों रेल कर्मियों ने मान्यता के चुनाव प्रसार प्रसार के दौरान डीजल कालोनी से बाइक जुलूस निकाल कर विभिन्न रेलवे कालोनियों में भ्रमण कर रेल कर्मचारियों से ‘आम’ पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान ईसीआरएमसी ने बाइक जुलूस के माध्यम से अन्य यूनियनों को अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं इस बार कामर्शियल विभाग के कर्मचारी भी ईसीआरएमसी के प्रचार में जुटे रहे।
विज्ञापन

भारतीय रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता का चुनाव 25 से 27 अप्रैल तक होना है। जिसको लेकर रेल कर्मियों में यूनियन के नेता अपनी पैठ बनाने में जुट गए हैं। सोमवार की शाम ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर डीजल कालोनी से बाइक जुलूस निकाल कर हापड़ कालोनी, लोको कालोनी, सेंट्रल कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर कालोनी, शास्त्री कालोनी, आरपीएफ कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, यूरोपियन कालोनी, रोजा कालोनी, प्लांट डिपो कालोनी में भ्रमण कर रेल कर्मचारियों से ईसीआरएमसी को जिताने की अपील किया। जुलूस में पदाधिकारियों ने कहा कि लार्जेस के तहत 42 सौ ग्रेड पे तक के रेल कर्मचारियों को लाभ दिलाया जाएगा, रेलवे इंटर कालेज को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता दिलाई जाएगी। जुलूस में एसके पांडेय, मिथिलेश सिंह, एके महाजन, संजय कुमार, रमेश सिंह, गोपाल सिंह यादव, बबलू सिंह, अजय सिंह, आरएन अस्थाना, मृत्युंजय राय, सुरेंद्र लाल, विनय कुमार सिंह, अली खां, स्वामी नाथ, रमेश बरूआ, शकील, पांचू, सोनी सिंह, आरपी यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मान्यता के चुनाव में साथी कर्मचारी हो गए विरोधी!
दो दिन बाद पूर्व मध्य रेलवे मंडल में पडेेंगे वोट
14 हजार 17 रेल कर्मी करेंगे यूनियन के भाग्य का फैसला
मुगलसराय। भारतीय रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए 25 से 27 अप्रैल तक होने वाले चुनाव में यूनियन के पदाधिकारी अपने यूनियन को विजयी बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। जिसका कारण है कि आज साथ में कार्य करने वाले साथी कर्मचारी इस समय जबरदस्त विरोधी की भूमिका निभा रहे है। अलग-अलग यूनियनों का प्रतिनिधित्व कर रहे रेल नेता अपने यूनियनों की वाहवाही रेल कर्मियों में कर रहे हैं। बताते चलें कि मान्यता के चुनाव में मुगलसराय मंडल के कुल 14 हजार 17 रेल कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे में इस समय सिर्फ यूनियन की मान्यता के लिए होेने वाले चुनाव का ही शोर सुनाई दे रहा है। कहीं कोई काम नहीं बस चुनावी बातें ही चल रही हैं। किस यूनियन में कितना दमखम है, कौन सा यूनियन रेल कर्मचारियों के सुख दु:ख में शामिल होगा और कौन सा यूनियन रेल कर्मियों के साथ धोखा नहीं करेगा। बात यहीं पर खत्म नहीं होती है कि विभिन्न विभागों में एक साथ कार्य करने वाले साथी कर्मचारी जो चुनाव होेने के पूर्व एक साथ थाली में खाना खाते थे, हमेशा साथ में चाय की दुकानों पर अड़ी लगाते थे, वे आज एक दूसरे को देखकर मुंह फेर ले रहे हैं अगर मिल भी रहे हैं तोे अपने-अपने यूनियनों की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर आपस में बहस तक कर ले रहे हैं। एक यूनियन के तेज तर्रार युवा नेता ने बताया कि इस समय विपक्षी यूनियन के पदाधिकारियों को देखना पसंद नहीं कर रहे हैं जिसमें कई हमारे अच्छे मित्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed