{"_id":"58-93021","slug":"Chandauli-93021-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण से खफा महिलाओं का कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण से खफा महिलाओं का कोतवाली में हंगामा
Chandauli
Updated Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलहीपुर। क्षेत्र के सतपोखरी गांव में पुराने डीह बाबा मंदिर की खाली जमीन पर गांव के कतिपय युवकों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से क्षुब्ध महिलाएं सोमवार को मुगलसराय कोतवाली पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। इसके पूर्व गांव के लोगों ने अवैध निर्माण ढहा भी दिया। बाद में कोतवाल आरपी यादव खुद मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण कार्य को बंद कराकर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
दुलहीपुर क्षेत्र के सतपोखरी इलाके में स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर में खाली पड़ी जमीन पर गांव के कतिपय मनबढ़ युवकों की नजरें टिकी हुई थीं। इन्हीं युवकों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से सोमवार की सुबह मजदूरों संग गिट्टी, सीमेंट, बालू लेकर मंदिर की बाउंड्री वाल को तोड़कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जब इसकी खबर ग्रामीणों को लगी तो मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर कार्य को रुकवाने के लिए हो हल्ला मचाते हुए निर्माण कार्य ढहा दिया। इसी बीच गंाव की महिलाएं कोतवाली पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं ने कोतवाल रामप्रकट यादव को पूरे घटना क्रम से अवगत कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मंदिर की जमीन पर मनबढ़ युवकों की काफी दिनों से नजरें गड़ी हुई हैं। प्रदर्शन करने में राजपति, कन्नी देवी, चंदा देवी, जयदेवी, शीला, सरिता, राधिका, मालती, तेतरा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इस संबंध में कोेतवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में चल रहेे निर्माण कार्य की जांच की जा रही है।