{"_id":"58-81722","slug":"Chandauli-81722-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण व्यवसायी को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण व्यवसायी को गोलियों से भूना
Chandauli
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भभुआ/मोहनियां। रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिया रहाड़ी नहर के समीप शनिवार की शाम पहले से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसायी रामजी अग्रहरि की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि गोली लगने से बोलेरो चालक मंगल पाल बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना को बदमाशों ने तब अंजाम दिया जब व्यवसायी दुकान बंद कर बोलेरो से अपने घर रामगढ़ जा रहे थे। रहाड़ी नहर के पास शाम को गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के पीछे पुलिस पुरानी रंजिश को कारण मान रही है।
रामगढ़ गांव के निवासी रामजी अग्रहरि (60) की आभूषण की दुकान दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज में है। प्रतिदिन की भांति शाम पांच बजे दुकान बंद करने के बाद रामजी अग्रहरि बोलेरो चालक मंगल पाल (30) निवासी अकोढ़ी थाना रामगढ़ के साथ अपने घर के लिए लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही बोलरो से रहाड़ी नहर के पास पहुंचे थे कि आगे रास्ते में कुछ अवरोधक देख चालक ने रफ्तार को धीमा कर दिया। इसी बीच पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर आभूषण व्यवसायी को घटना स्थल पर ही मौत के घाट उतार दिया, वहीं उनके चालक मंगल पाल को गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान अपराधी व्यवसायी के पास से रुपये व आभूषण भी लूट ले गए। शाम को अकस्मात फायरिंग की गूंज से पूरा इलाका थर्रा उठा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंचे आस पास के ग्रामीणों ने दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रामजी अग्रहरि को मृत घोषित कर दिया तथा मंगल पाल को हालत गंभीर होने पर वाराणसी के रेफर कर दिया। उधर रामजी अग्रहरि की हत्या की सूचना मिलते ही व्यापारी लामबंद हो गए और रामगढ़ बाजार के मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना के दो घंटे बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने को लेकर व्यवसाइयों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भभुआ उमाशंकर सुधांशु ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है और घटना का तार जहां दुकान थी वहीं से जुड़ा है। लूट के लिए हत्या नहीं हुई है बल्कि रंजिशन हत्या की गई है। चालक की हालत गंभीर है उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।