{"_id":"58-81615","slug":"Chandauli-81615-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Chandauli
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेढ़वलियां गांव में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिहार निर्मित देशी शराब को अंग्रेजी शराब की शीशियों में भर कर बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। कारोबार में लिप्त एक महिला और पुरुष पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुख्य आरोपी टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि डेढ़वलियां गांव निवासी एक व्यक्ति नकली शराब बनाने के धंधे में लिप्त है। सूचना मिलने के बाद जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिन्हा, इंसपेक्टर संजय विद्यार्थी सहित वाराणसी प्रवर्तन दल की टीम ने ग्राम प्रधान को साथ लेकर अवैध कारोबारी के घर छापेमारी कर दी। तलाशी के दौरान टीम को देशी और अंग्रेजी शराब की नकली शीशियों के साथ ही बिहार निर्मित देशी शराब का पाउच और 40 बोतल नकली शराब मिली। आबकारी इंसपेक्टर संजय विद्यार्थी ने बताया कि इस संबंध में अशोक पांडेय और उनकी पत्नी सरोज पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों बिहार निर्मित देशी शराब को अंग्रेजी और उत्तर प्रदेश की देशी शराब की शीशियों में भर कर अवैध रूप से महंगे दामों में बेचने का गोरखधंधा चलाते थे। 15 रुपये की शराब को 40 रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक में लोगों को बेच देते थे। बताया कि सरोज को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर ही जमानत दे दी गई। जबकि अशोक टीम के आने की भनक लगते ही फरार हो गया। टीम में संदीप सिंह, अशफाक, महेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।