{"_id":"58-81345","slug":"Chandauli-81345-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, नौ लोग घायल
Chandauli
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र केे फत्तेपुर गांव में मंगलवार को युवकों के बीच उपजे विवाद के बाद दो परिवार आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार फत्तेपुर कला गांव में किसी बात को लेकर दो परिवारों के युवक आपस में उलझ गए। आपसी झगड़ा बढ़ते-बढ़ते परिवारों तक पहुंच गया। फिर क्या था दोनों परिवार के दर्जन भर लोग आपस में उलझ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। घटना में दोनों तरफ से नौ लोग घायल हो गए। एक पक्ष से भीम विश्वकर्मा (18) सोनू (22), सुरेंद्र (28), डिम्पल (10) और राममूरत (55) को चोटें आईं तो दूसरे पक्ष से शिवपूजन गुप्ता (55), कैलाश (60), अजय (30) और अखिलेश (17) घायल हो गए। गांव वालों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और आपबीती सुनाई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां शिवपूजन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।