{"_id":"58-81344","slug":"Chandauli-81344-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्तावेजों को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस्तावेजों को देखा
Chandauli
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। दिल्ली से आई स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय में दस्तक दी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य से जुड़े हर दस्तावेजों को देखा और अधिकारियों तथा कर्मचारियों से पूछताछ भी की। निरीक्षण के संबंध में टीम में शामिल दो महिला सदस्यों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके चलते वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी टीम मंगलवार जिला चिकित्सालय पहुंच कर जननी सुरक्षा योजना, दवाओं, उपकरण और चिकित्सा से जुड़ी अन्य दस्तावेजों को देखा। इस दौरान चिकित्सालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की। टीम की सदस्यों ने वार्डों का भी निरीक्षण किया, उन्होंने आशाओं और मरीजों से भी सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बाबत बातचीत की। इस संबंध टीम के सदस्यों से पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इस अवसर पर एडीशनल सीएमओ एचआर मौर्य, महिला सीएमएस अमृता सचान और तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।