{"_id":"58-81025","slug":"Chandauli-81025-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईंधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईंधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Chandauli
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद।जगदीशपुर भटरियां स्थित साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर शनिवार को साईंबाबा को पालकी में बैठाकर भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा नियामताबाद से होते हुए बबुरी में दोपहर की आरती के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के उपरांत नगर में पहुंची। तत्पश्चात नगर भ्रमण के बाद मंदिर पर पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुई।
दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन बाबा की शोभायात्रा नियामताबाद, पांडेयपुर, चंदाइत, शिवनाथपुर होते हुए बबुरी पहुंची। बबुरी बाजार भ्रमण के बाद ऋषि मुनि त्रिपाठी के आवास पर दोपहर बारह बजे की आरती हुई। इसके बाद भक्तों का काफिला बाबा को लेकर सरने, रेमा, गुवास, गोधना, नईबस्ती होते हुए नगर में प्रवेश की। नगर में मानसनगर कालोनी, गया कालोनी, सेंट्रल कालोनी, पुलिस कालोनी, लोको कालोनी, सुभाषनगर, रविनगर, कैलाशपुरी, दामोदार दास पोखरे पर पहुंची। जहां साई भक्तों ने बाबा का दर्शन किया। नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा पुन: मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर रामबिहारी शर्मा, संजय तिवारी, बबली, विंध्याचल प्रसाद, डा. प्रेमप्रकाश, शारदा प्रसाद, अनिल, राजू, सहित दर्जनों की संख्या में भक्त शामिल रहे।