फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, चार घायल

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, चार घायल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। जिले में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों विभिन्न अस्पतालों में भरती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बसारिकपुर गांव के समीप चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर शुक्रवार को जीप ने साइकिल और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंदौली से सवारी लादकर जीप सकलडीहा की ओर जा रही थी। बसारिकपुर गांव के समीप तेज रफ्तार जीप ने किसी वाहन को ओवरटेक के दौरान सकलडीहा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। बेकाबू जीप ने संभलने से पहले सकलडीहा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी साइकिल सवार राम गुलाम (50) को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि साइकिल सवार जीप में फंसकर कुछ दूर तक घसीटता चला गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बाइक सवार सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर गांव निवासी शिवचरण (30), कमलेश (25) और उसका रिश्तेदार बलुआ थाना क्षेत्र के हृयदपुर निवासी प्रदीप (24) बुरी तरह घायल होकर छटपटाने लगे। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंच घायलों को इलाज हेतु ले जाते तब तक प्रदीप ने दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उक्त मार्ग को जाम कर दिया ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो वे एक बार फिर मार्ग अवरुद्ध कर देंगे। सूचना पाकर पहुंचे सदर कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया साथ ही जीप और मोटरसाइकिल को कोतवाली ले आए। इससे पूर्व दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया और जीप में सवार यात्री भी धीरे से खिसक लिए। वहीं दूसरी तरफ नगर स्थित स्टेट बैंक के पास सर्विस रोड पर बाइक के धक्के से कंदवा थाना के चिरईगांव निवासी यदुनाथ यादव 65 वर्ष घायल हो गए। एक अन्य दुर्घटना में नेशनल हाईवे पर बिहार के औरंगाबाद निवासी भगेलू 35 वर्ष किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed