{"_id":"58-80930","slug":"Chandauli-80930-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति दिलाने में हाफ रहा महकमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति दिलाने में हाफ रहा महकमा
Chandauli
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय पर जाम के झाम से मुक्ति दिलाने में यातायात महकमा शुक्रवार को हांफता ही नजर आ रहा है। इसके चलते लोगों का जाम जैसी समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
नियमों का पालन तो दूर सभी लोग अपने-अपने हिसाब से चल रहे हैं। कुछ इसी तरह का नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। लोगों ने लगभग एक घंटे से अधिक समय तक इस दंश को झलने के बाद कोसते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुए। अगर आप को हकीकत से वाकिफ होना है तो किसी भी दिन अपराह्न में चंदौली सकलडीहा रेलवे क्रासिंग का रुख करिए माजरा आपके सामने आ जाएगा। यही हाल मुख्यालय स्थित अन्य सर्विस रोड का भी है। हालांकि हालात की जड़ में रेलवे क्रासिंग ही है। भले ही यातायात पुलिस ट्रैफिक के नियमों का पालन कराने और व्यवस्थाओं को सुधारने का दावा कर रही हो, लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। नगर के सकलडीहा रोड, बबुरी रोड, धरौली बस स्टैण्ड सहित नगर के सर्विस रोडों के दोनों ओर लगने वाले जाम के चलते आज आवागमन में लोगों को काफी मुश्किल का समाना करना पड़ा। यह स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब आम लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंस गए। उन्हें जहरीले धुएं का शिकार होना पड़ता है। बता दें कि इसी क्रम में जब पुलिस के बनाए गए एकल दिशा मार्ग पर बड़े वाहन घुस जाते है तब भी नगर में जाम की दृश्य उत्पन्न हो जाता है।
धूल और धुएं से जाम में फंसे लोग बेहाल हो जाते हैं और सिर्फ पुलिस को कोसते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो जाते है।