{"_id":"58-80775","slug":"Chandauli-80775-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के उत्थान में चित्रगुप्त की संतानों की प्रमुख भूमिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के उत्थान में चित्रगुप्त की संतानों की प्रमुख भूमिका
Chandauli
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे की यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले प्रमोदशाला सुरुचि संस्थान में बृहस्पतिवार को चित्रगुप्त पूजनोत्सव परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने कलम दवात की पूजा की और पूजा की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी उग्रसेन ने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव देश को दिशा देने का कार्य किया है। शिक्षा और समाज हित में समाज द्वारा किये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर सीनियर डीएमई आरआर प्रसाद, सीनियर डीपीओ सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, एओएम एसके अंबस्ट, डीएमएम निर्मल कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, बीके सिन्हा, डा. आनंद श्रीवास्तव सुनील वर्मा, पंकज, अजय, कृष्णमोहन आदि उपस्थित रहे। उधर नगर के पटेल नगर स्थित शैलेंद्र श्रीवास्तव के आवास पर आराध्य भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा की। पूजनोत्सव के पश्चात हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कायस्थों का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली रहा है। भगवान चित्रगुप्त की संतानों ने देश के उन्नयन के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। बुद्घिजीवी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले कलम के धनी इस समाज में सदैव देश की प्रगति में योगदान देकर हर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सदियों से चाहे वह अंग्रेजों या मुसलमान शासकों का समय रहा हो या इसके पूर्व का कायस्थ हमेशा देश की बागडोर संभाले रहा है। इसी का परिणाम है कि सपा सरकार ने भगवान चित्रगुप्त पूजा की तिथि पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दिया। साथ ही कायस्थ महासभा के लिए लखनऊ में कार्यालय के लिए और उसके साज-सज्जा के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की थी। इस अवसर पर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भगवान चित्रगुप्त महाराज के मंदिर निर्माण के लिए जोर देकर सभी से अपील भी किया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, बिंदु श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, विकास, गिरीश, अभिषेक, विशाल, विवेक, शैलेश, यशी, मनोज, अवधेश आदि उपस्थित रहे।