{"_id":"58-80680","slug":"Chandauli-80680-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कर्मियों ने चीफ रोलिंग स्टाक अभियंता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कर्मियों ने चीफ रोलिंग स्टाक अभियंता को घेरा
Chandauli
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे डाउन सिक लाइन में सोमवार को कैरेज विभाग के निरीक्षण के लिए आए हाजीपुर सीआरएसई का रेल कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। सीआरसी ने उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव नहीं बनाया जाएगा। सीआरसी एक विशेष प्रोजेक्ट के तहत कैरेज विभाग का निरीक्षण करने आये थे।
सोमवार को हाजीपुर के चीफ रोलिंग स्टाक इंजीनियर (सीआरसी) टीबी सुब्बाराव ने कैरेज विभाग में विशेष प्रोजेक्ट के सिलसिले में निरीक्षण के लिए आये हुए थे। यह सूचना जैसे ही डाउन सिक लाइन के कर्मचारियों को लगी तो वे कैरेज एंड वैगन अभियंता कार्यालय के समक्ष पहुंच कर अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीआरसी का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों की मांग थी कि बीस वर्षों से खलासियों का प्रमोशन नहीं हो रहा है, कर्मचारियों के कार्य के लिए दस्ताना नहीं उपलब्ध है। सेफ्टी के लिए कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। जाडे़ का मौसम शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक गर्म वर्दी की व्यवस्था नहीं है जबकि कार्य के लिए सामान उपलब्ध नहीं हो रहा है। कर्मचारियों का आरोप रहा कि गलत कार्र्यों के लिए कैरेज एंड वैगन के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर दबाव भी बनाया जाता है।
बीते रविवार को वरीय अनुभाग अभियंता दिलीप सिंह को अधिकारियों के कोप भाजन का होना पड़ा, जो अभी फिलहाल मंडल रेल चिकित्सालय में 32 नंबर बेड पर भर्ती है। घेराव करने वालों में जीपीएन सिंह, आरडी तिवारी, राज कुमार, भागवत प्रसाद, रामाशीष, अनिल तिवारी, रमाशंकर, जंगबहादुर, उपेंद्र कुमार, आरएस सिंह, राज कुमार आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।