{"_id":"58-80672","slug":"Chandauli-80672-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बिखरी सतरंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बिखरी सतरंगी छटा
Chandauli
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर सहित जनपद के विभिन्न बाजारों में दीपावली की पूर्व संध्या पर जमकर मिठाइयों, गणेश लक्ष्मी, व झालर मोतियों के साथ पटाखे की खरीददारी हुई। रोशनी के पर्व को देखते हुए दुल्हन की तरह लोगों ने अपनी प्रतिष्ठानों व घरों को सजा रखा था। कई सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से सजाया गया था। स्टाइलिश दीयों व विद्युत झालरों की दुकानों से पूरे दिन नगर की फिजा में दीपावली की रंगत एक दिन पूर्व ही छाई रही।
गौरतलब है कि मंगलवार को पड़ रहे दीपावली के मद्देनजर सोमवार को सुबह से ही मिनी महानगर के विभिन्न दुकानों पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी थी। ग्रामीण अंचलों से चलकर आए महिला पुरुषों की भीड़ के चलते नगर में देर शाम तक चहल पहल का आलम रहा। मिठाइयों और गणेश लक्ष्मी की मूर्ति की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ देखी गई। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार सहित अनेक ग्रामीण अंचलों में स्थित दुकानों पर लक्ष्मी, गणेश जी की मूर्तियां, कैलेंडर, झालर, बत्ती और सजावट की सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। बाजारों में चहल पहल बढ़ी रही। रंग बिरंगी मिठाइयां, पूजा सामग्री एवं पटाखों से बाजार गुलजार हो गए हैं। सुबह से सायं तक दुकानों पर खचाखच भीड़ लगी रही। दीपावली का त्यौहार पर महंगाई का कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। कमोबेश यही हाल नियामताबाद, पड़ाव, दुलहीपुर, चकिया, सैयदराजा, कंदवा, धीना, सकलडीहा, कमालपुर तथा धानापुर में रहा। कस्बा बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही।