{"_id":"58-80580","slug":"Chandauli-80580-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों की स्थिति मनरेगा मजदूर से भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों की स्थिति मनरेगा मजदूर से भी खराब
Chandauli
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पीआरडी कर्मचारी संघ जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को सदर ब्लाक परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें कर्मचारियों के हितों सहित तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पुलिस कल्याण संस्था के संस्थापक विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज के परिवेश में खाकी वर्दीधारी ही शहीद होता है। लेकिन सुविधाएं न के बराबर हैं। चौबीसों घंटे ड्यूटी करने के बाद भी कम सुविधा और वेतन दिए जाते हैं। अनुशासन के नाम पर उत्पीड़न और शोषण किया जाता है। पीआरडी के जवानों की स्थिति मनरेगा मजदूर और सड़क पर भीख मांगने वालों से भी खराब है। प्रदेश प्रभारी शत्रुघ्न पांडेय ने कहा कि पीआरडी जवानों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, चिरंजीवी, बासुदेव, काशीनाथ, अलाउद्दीन, मानवती देवी, जोखन राम, संजय यादव, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामगहन और संचालन दिनेश कुमार यादव ने किया।