फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम

सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के अति व्यस्त वीआईपी गेट के समीप बस स्टैंड पर इस समय वाहनों द्वारा बेतरतीब खड़ा कर सवारी भरने की वजह से राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आड़ा तिरक्षा वाहनों के खड़ा रहने से यहां प्राय: जाम लग जा रहा है। इससे लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहते हैं। हाल यह हो जाता है कि जाम के चलते जीटी रोड से गुजरने वाले दो पहिया व पैदल सवार भी नहीं निकल पाते हैं। पिकेट पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विभिन्न वाहनों द्वारा स्टैंड पर वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर सवारियां भरी जाती हैं लेकिन पुलिस कर्मी मौन साधे रहते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के रोडवेज बस स्टैंड व वीआईपी गेट के समीप पिकेट पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। यहीं अधिकांश सवारियों को मुगलसराय से वाराणसी तथा मुगलसराय से चंदौली के लिए वाहन चालकों द्वारा बैठाया जाता है। इन दोनों स्थानों पर वाहन चालकों द्वारा सवारी वाहनों को बैठाने के लिए कंपटीशन किया जाता है। जिससे जीटी रोड पर ही समकक्ष में कई गाड़ियों को खड़ा कर चालक बेखौफ सवारियों को बैठाते हैं। जीटी रोड पर आड़े तिरछे सवारी वाहनों के खड़ा होने से सड़क पर से बाइक लेकर निकलना मुश्किल हो जाता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यही नहीं आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि राहगीरों द्वारा वाहन चालक से वाहन साइड में करने के लिए कहा जाता है तो वे दबंगई दिखाने लगते हैं और मारने पीटने पर उतारू हो जा रहे हैं। इन दोनों वाहन स्टैंडों के अलावा वे जीटी रोड पर पार्सल गेट, चकिया तिराहे पर भी वाहनों को खड़ा कर सवारी भरने का काम करते हैं। आरोप है कि यहां तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों से सवारी बैठाने के लिए सुविधा शुल्क ली जाती है। इसी कारण वाहन चालक बेखौफ होकर अपने अपने हिसाब से सवारियों को बैठाने के लिए सड़क पर वाहनों को खड़ा कर देते हैं। वाहनों के अतिक्रमण किए जाने के कारण आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे बाजार में आने जाने वाले राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed