फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रसोइयों ने जुलूस निकाल कर सरकार को कोसा

रसोइयों ने जुलूस निकाल कर सरकार को कोसा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। मिड-डे मील रसोइयां कर्मचारी यूनियन जिला इकाई के तत्वावधान में जिले के रसोइयों ने शनिवार को नगर में जुलूस निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जुलूस सदर विकास खंड कार्यालय से निकलकर नगर का भ्रमण करते हुए बबुरी रोड पहुंच सम्मेलन में बदल गया। सम्मेलन के दौरान रसोइयों ने शासन और जिला प्रशासन को कोसा और अपनी भड़ास निकाली। जिले और प्रदेश स्तर पर होने वाले धरना, प्रदर्शन और सम्मेलन के बाबत मंथन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला संयोजक रामप्यारे यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोइयों के साथ शासन और प्रशासन की और हमेशा भेदभाव किया जाता है। एक तो उन्हें कम मानदेय मिलता है उसपर भी समय से धन का भुगतान भी समय से नहीं किया जाता है। कहा कि सभी विकास खंड में स्थिति रसोइयों की स्थिति दयनीय है। इसके लिए हम सभी को आज संगठित होकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। किसी भी स्कूल में कोई बुनियादी व्यवस्था नहीं है रसोइयों की सुविधाओं को देखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मिड-डे-मील के तहत कार्य करने वाली रसोइयों के मानदेय दस हजार किए जाए और 12 महीनें के मानदेय दिए जाए। जिससे रसोइयों की माली हालत में सुधार आ सके। यही नहीं रसोइयों की छटनी तत्काल बंद करें सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुलाब चंद्र, चंद्रकला देवी, कलावती, तारा, लक्ष्मीना, गुंजा देवी, भागवती देवी, शांति देवी, शकुंतला देवी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed