{"_id":"67387","slug":"Chandauli-67387-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर
Chandauli
Updated Mon, 02 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। सांस्कृतिक संस्था सद्भावना के तत्वावधान में रविवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में नाट्य, नृत्य एवं हस्तकला प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
समापन समारोह के पहले दिन अग्रवाल सेवा संस्थान में मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अमृता, मनीषा मिश्रा, रीना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वर्क, ज्वैलरी, पेंटिंग, फ्लावर पॉट, टेडीवीयर की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसकी निर्णायिका लाल बहादुर शास्त्री हाईस्कूल की प्रधानाचार्य दमयंती चौबे एवं गंजी प्रसाद बालिका इंटर कालेज की प्राधानाचार्य निर्मला शर्मा एवं मासूम पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका सिंह रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, मराठी, कश्मीरी आदि नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। टेडीवीयर में मनीषा एवं पूनम जायसवाल ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। ज्वैलरी डिजाइनिंग में सबा सिद्धीकी, सोनम, रेखा, पॉट डिजाइनिंग में सलमा, सोनम जायसवाल, सृष्टि सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुभाष तुलस्यान ने कहा कि सद्भावना संस्था द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर लगाकर छात्र छात्राओं को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा डांस, ब्यूटीशियन, मेंहदी, दुल्हन सज्जा आदि में प्रशिक्षण देकर महारथ हासिल करने कार्य काफी सराहनीय है। कार्यक्रम में कुमारी नेहा, पूजा, सन्नी सिंह, नुपुर, भागीरथ, जितेन्द्र, सुनील, कपिल, विशाल, श्याम, शिल्पी आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता संजीत अग्रवाल एवं संचालन विशाल तिवारी ने किया।