{"_id":"62360","slug":"Chandauli-62360-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट में एडीएम का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट में एडीएम का किया घेराव
Chandauli
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंदौली। किसानों के मुददे पर भाजपाई मुखर होते जा रहे हैं। धान खरीद का अभी तक भुगतान नहीं होने और गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं नहीं खरीदने के विरोध में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में भाजपाइयों ने एडीएम संतोष कुमार का घेराव किया। कहा कि किसानों के गेहूं खरीदने के साथ ही धान के अभी तक नहीं हुए भुगतान को तत्काल कराए जाए, जिससे उन्हें उपज का लाभ मिल सके। अगर इस पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर एडीएम संतोष कुमार का घेराव किया। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि गत दिनों किसानों के धान खरीद किए गए लेकिन अभी भी भुगतान नहीं हो पाए हैं। इससे किसानों के सामने तमाम तरह की समस्याएं आ रही हैं। कहा कि जिले के बनाए गए क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की धीमि गति है। जब किसान क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए ले जा रहा है तो वहां के प्रभारी बोरी का रोना रो रहे हैं। कहा कि जिले में 43 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है लेकिन अभी तक मात्र पांच प्रतिशत ही खरीद हुई है। यही केंद्रों पर तौल में 2.50 किलो से लेकर पांच किलो तक कटौती की जा रही है। इसकी जांच तत्काल कराई जाए और खरीद में तेजी लाई जाए जिससे किसानों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर शिवतपश्या पासवान, सुभाष सोनकर,साधना सिंह, दर्शना सिंह, शिवराज सिंह, अनिल तिवारी, राम प्रकाश सिंह, अजय जायसवाल, विजय शंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।