{"_id":"62271","slug":"Chandauli-62271-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीकेज से लगी आग, हजारों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीकेज से लगी आग, हजारों का सामान खाक
Chandauli
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के सामने जीटी रोड पर मंगलवार की सुबह सात बजे दुकान में चाय बनाने के दौरान लीक हो रही गैस से आग लग गई। इस दौरान उसमें रखे हजारों रुपये मूल्य का समान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूझ बुझ से जलते हुए गैस सिलेंडर को दूर फेंक दिया गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
आलमपुर गांव के निवासी संतोष कुमार ने चाय पान एवं जनरल स्टोर की दुकान जीटी रोड पर गुमटी में खोल रखी थी। बुधवार की सुबह ही संतोष कुमार ने इंडियन गैस की पर्ची कटाने के बाद सिलेंडर गैस लेकर घर आया। इसके बाद सिलेंडर में लीकेज होने के कारण दुबारा जाकर दूसरा सिलेंडर बदलकर ले आया। सुबह लगभग साढे़ सात बजे चाय बनाने के लिए जैसे ही उसने सिलेंडर गैस को खोला लीकेज होकर धू धू कर जलने लगा। जब तक वह कुछ सोच पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर गुमटी को अपने आगोश में ले लिया। दुकान को जलते देख आसपास के ग्रामीण पहुंच कर बांस बल्ली के सहारे जलती हुई सिलेंडर को दूर फेंक दिया। घंटों बाद सिलेंडर में लगी आग धीरे धीरे गैस खत्म होने के कारण शांत हो गई। तब जाकर लोग चैन की सांस ली। अगलगी से दुकान में रखे आठ हजार का समान जलकर राख हो गया।