फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पावर हाउस का घेराव कर किया प्रदर्शन

पावर हाउस का घेराव कर किया प्रदर्शन

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चहनियां। स्थानीय बाजार स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को पूर्वाह्न दस बजे सैकड़ों बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत अनियमितता से त्रस्त होकर धरना प्रदर्शन कर कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। तत्पश्चात अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

बाजार स्थित पावर हाउस पर दर्जन भर तैनात संविदा बिजली कर्मचारियों द्वारा मानदेय कई माह से न मिलने से क्षुब्ध होकर बुधवार को बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। विद्युत कटौती से क्षुब्ध सैकड़ों लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर बिजली आपरेटर जित्तन मौर्या को बंधक बनाकर धरना पर बैठ गए और उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़ गए। घटना की सूचना के लगभग पांच घंटे बाद उपकेंद्र पर एसडीओ रामबचन यादव व जेई संजय मौर्या व ठेकेदार अनिल मिश्रा मौके पर पहुंचे तथा धरनारत लेगों को समझा बुझाकर शांत कराया तब जाकर बंधक कर्मचारी मुक्त हो सका। धरनारत ग्रामीण रोस्टर निर्धारित किये जाने की मांग कर रहे थे। अंत में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। जिसके समाधान का आश्वासन दिए जाने पर धरना समाप्त हुआ। धरना में भानू प्रताप यादव, शिवलाल जायसवाल, डा. अजय सिंह, संतोष वर्मा, अशोक मिश्रा, जयशंकर, अनिल, आनंद सिंह, प्यारे चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed