{"_id":"58-146571","slug":"Chandauli-146571-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित जाइलो ने बाइकों को रौंदा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित जाइलो ने बाइकों को रौंदा, पांच घायल
Chandauli
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। अनियंत्रित जाइलो कार ने चार मोटर साइकिल समेत एक ठेले को रौंद डाला। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मुआवजे को लेकर क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिक कोतवाली में डटे रहे। हादसा स्थानीय बाजार में रविवार की सुबह हुआ।
जानकारी के अनुसार नगर के ही व्यक्ति की जाइलो कार शनिवार की रात किसी बारात में दूल्हे को लेकर गई थी। सुबह बारात लौटने के बाद चालक वाहन को लेकर सर्विस रोड से मुगलसराय की ओर जा रहेा था। नगर के मठ वाली गली के सामने जाइलो कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान तीन बाइक कार के नीचे आ गई। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए। जबकि दो लोग बाइक में फंसकर चिल्लाने लगे। करीब 20 मीटर दूर जाने के बाद कार एक और बाइक तथा ठेले को टक्कर मारने के बाद रुक गई। मौके पर जुटे दुकानदारों ने बाइकों के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौका देख चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना में पुष्पा (30), बबिता (7), सुनील (20), जयप्रकाश (45) और संतोष सोनकर (30) घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन आसपास के दुकानदारों ने घायलों के घरवालों को समझा-बुझाकर शांत कराया दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इनसेट
...और अवाक रह गए लोग
चंदौली। बाजार में रविवार की सुबह हुई घटना को देखकर आसपास के दुकानदार अवाक रह गए। दुकानदारों की मानें तो कार का चालक स्टेयरिंग पर सिर रखकर सोया हुआ था और गाड़ी रफ्तार में थी। इस दौरान आगे चल रहे तीन बाइक उसकी जद में आ गई बाइक सवार बाइक में फंसकर जान बचाने की तड़पने लगे। कार करीब 20 मीटर तक बाइकों को खींचती गई। लोग जब तक मौके पर पहुंचते चालक भाग निकला। दुकानदारों ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई वहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे, यदि बाइक कार में फंसती तो कई लोगों की जान चली जाती।