फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पीएम के आगमन पर हाई अलर्ट

पीएम के आगमन पर हाई अलर्ट

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर जनपद में बुधवार से हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय स्टेशन पर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की सघनता से जांच करने के साथ ही रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में भी जीआरपी ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। वहीं सड़कों पर वाहनों की भी चेकिंग की गई। जनपद में विभिन्न जगहों पर सेना के अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पहले दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में वाराणसी में काफी सरगर्मी है। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री वाराणसी में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके वाराणसी प्रवास को देखते हुए बुधवार को समीपवर्ती चंदौली जनपद में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसी क्रम में सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की सघनता से जांच करने के साथ ही रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में भी गश्त बढ़ा दी है। साथ ही सड़कों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
वाहनों की हुई जांच
मुगलसराय। हाई अलर्ट को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को नगर के विभिन्न स्थानाें पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने वाहनों के सीट के नीचे से लेकर डिक्की तक खंगाल डाला। तीन घंटे तक कैलाशपुरी मोड़, सुभाष नगर वीआईपी गेट, रोडवेज, चकिया तिराहे के समीप चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को गाड़ियों के समस्त कागजात साथ रखने की हिदायत दी। कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का सदैव उपयोग करें। दो पहिया सवारों को उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कागजों को तो अपने पास रखें ही, साथ ही वे हेलमेट का भी प्रयोग करें। इस संबंध मे यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात माह के तहत चेकिंग की जा रही है। हाई एलर्ट को देखते हुए चेकिंग और सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed