{"_id":"58-139358","slug":"Chandauli-139358-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त विकास आयुक्त ने लोहिया गांव का जाना सच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त विकास आयुक्त ने लोहिया गांव का जाना सच
Chandauli
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर सोमवार की सुबह दस बजे संयुक्त विकास आयुक्त वाराणसी कृपाराम सिंह पहुंचे और ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्य से संबंधित अभिलेखों की जांच पड़ताल की। वहीं सेवा पुस्तिका की जांच में पाई गई कमियों को दुरूस्त करने का भी निर्देश दिया। तत्पश्चात लोहिया गांव कुंडाकलां पहुंचे औरकराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विकास खंड कार्यालय का सोमवार की सुबह दस बजे वाराणसी के संयुक्त विकास आयुक्त कृपाराम सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान ब्लाक में किए गए विकास कार्य और उसमें खर्च की गई धनराशि से संबंधित रिकार्डों की गहनता से जांच पड़ताल किया। ब्लाक में अधुरे पड़े कार्यों को जल्द पूर्ण कराने और सेवा पुस्तिका को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद आयुक्त ने लोहिया गांव कुंडाकला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र अस्थाना, एडीओ पंचायत आरके सिंह, ग्राम विकास अधिकारी धनंजय सिंह, रामकृष्ण तिवारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।