{"_id":"58-139293","slug":"Chandauli-139293-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के व्यापारियों को जोड़ने की मुहिम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के व्यापारियों को जोड़ने की मुहिम
Chandauli
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि संगठन ग्रामीण इलाकों के व्यापारियों का उत्पीड़न और शोषण रोकने के लिए अब गांवों की ओर रुख कर रहा है। चंदौली प्रदेश का पहला ऐसा जनपद है, जहां व्यापार मंडल गांव के व्यापारियों को जोड़ने का अभियान चलाने जा रहा है। उक्त बातें श्रीमती सिंह ने रविवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए जल्द ही गांवों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य सामान्य और गरीब तबके के व्यापारियों का संरक्षण करने के साथ ही उनका सहयोग करना है। आरोप लगाया कि गांवों में छोटे स्तर पर दुकानों का संचालन करने वाले व्यापारियों का अधिकारी उत्पीड़न और शोषण कर रहे हैं। व्यापार मंडल न केवल व्यापारियों को संगठन से जोड़ेगा, बल्कि उन्हें उनकी मौलिक अधिकारों की जानकारी भी देगा, ताकि भविष्य में उनका उत्पीड़न और शोषण कम हो जाए। संगठन से जुड़े नए व्यापारियों को उनकी नजदीकी ईकाई से जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत और समस्या होने पर वे तत्काल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मदद प्राप्त कर सकें। बताया कि संगठन व्यापारियों के हित के लिए आगे भी निरंतर प्रयास करता रहेगा। इस मौके पर रतन श्रीवास्तव, इजहार अंसारी, अशोक जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।