{"_id":"58-139212","slug":"Chandauli-139212-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दो ट्रेन लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दो ट्रेन लुटेरे
Chandauli
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शुक्रवार की देर रात गश्त के दौरान मुखिबर से मिली सूचना के आधार पर प्लेटफार्म संख्या 07/08 से दो ट्रेन लुटेरों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। पकड़े के बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। जीआरपी ने शनिवार को दोनों अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर देर रात जीआरपी कोतवाली प्रभारी रतन यादव संग एसएसआई एसके आर्या, तथा एसआई वीपी राय मय हमराही संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की तलाश कर रहे थे। इस दौरान लगभग मुखबीर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म संख्या 07/08 के पश्चिमी छोर पर किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से दो लुटेरे बैठे हैं।जीआरपी प्रभारी द्वारा तत्काल चार सदस्यीय एक टीम बनाकर उन्हें यार्ड के रास्ते प्लेटफार्म पर पहुंचने को कहा। दो शातिर अपराधियों को प्लेटफार्म पर बैठा देख जीआरपी प्रभारी ने दूसरी टीम को उन्हें घेरने को कहा। प्लेटफार्म पर अचानक पुलिस को दोनों भागने लगे। हल्की मुठभेड़ के बाद अपराधियों को धर दबोचा गया। कोतवाली में पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान क्रमश: महताब खां उर्फ लंबू पुत्र रोशन खां व राजेश उर्फ छोटू पुत्र दीना राजभर निवासी जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली बताया।
जीआरपी कोतवाली प्रभारी रतन यादव ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। स्थानीय जीआरपी में पहले से ही गंभीर अपराधों की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। दो शातिर अपराधियों के पकड़े जाने पर पुलिस टीम को आईजी रेलवे द्वारा तीस हजार रुपये व पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा दस हजार रुपये नगद इनाम दिए जाने की घोषणा की। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुरस्कृत किए जाने की बात कही गई है।