{"_id":"58-130452","slug":"Chandauli-130452-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी न चलने पर यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी न चलने पर यात्रियों ने किया हंगामा
Chandauli
Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। राजेंद्र नगर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल को जाने वाली लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच बी-1 में एसी काम न करने से बुधवार को यात्रियों ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। यात्रियों का कहना रहा कि आरंभिक स्टेशन से ही एसी नहीं चलने से काफी दिक्कतें हुईं। बाद में किसी तरह रेल अधिकारियों ने यात्रियों को समझाबुझाकर शांत कराया और ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान पहले से ही विलंब से चल रही उक्त ट्रेन करीब 45 मिनट और विलंबित होकर छत्रपति शिवाजी नगर टर्मिनल को रवाना हुई।
राजेंद्र नगर से छत्रपति शिवाजी नगर टर्मिनल को जा रही 12142 अप लोकमान्य सुपर फास्ट एक्सप्रेस बुधवार को पांच घंटे विलंब से शाम तकरीबन सात बजकर 35 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही एसी कोच संख्या 10103 बी-1 के यात्रियों ने हंगामा आरंभ कर दिया। हंगामा होते ही स्टेशन के कर्मचारियों ने मंडलीय अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। यात्रियों का कहना रहा कि राजेंद्र नगर से ही इस कोच का एसी चालू नहीं था। पटना में शिकायत के बावजूद एसी में आई खराबी को दूर कर चलाने की कोशिश न करते हुए मुगलसराय में एसी चालू कराने की बात कही गई। ट्रेन रवाना हो जाने के कारण यात्री ट्रेन के मु़गलसराय पहुंचने का इंतजार करने लगे। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची, बी-1 कोच के यात्री हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी और रेल अफसरों ने यात्रियों को समझाबुझाकर अगले स्टेशन पर एसी चालू कराने की बात कहकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराया। ट्रेन करीब पौने छह घंटे विलंबित होकर देर रात साढ़े आठ बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई।
इनसेट
पानी के लिए नाराज यात्रियों को हंगामा
मुगलसराय। कोचों में पानी न होने से नाराज 12820 डाउन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। बाद में कोचों में पानी भरे जाने के बाद यात्री शांत हुए। इसके पश्चात ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।