{"_id":"58-130450","slug":"Chandauli-130450-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल पाइप बदलने के लिए ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल पाइप बदलने के लिए ग्रामीणों का हंगामा
Chandauli
Updated Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में फटी पाइपलाइन को बदलने की मांग को लेकर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को जलनिगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही फटी पाइप लाइन नहीं बदली गई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
गौरतलब है कि सूजाबाद गांव में जलनिगम द्वारा पानी की टंकी बनाई गई है। यहीं से बहादुरपुर गांव को भी पानी की सप्लाई की जाती है। बहादुरपुर गांव के करीब पुलाव शहीद मजार के पास छह माह पहले जिला पंचायत निधि से अंडर ग्राउंड सीवर लाइन बिछाने का कार्य किए जाने के दौरान पाइप लाइन फट गई थी। इसी बीच कार्य करा रहे ठेकेदार और उनके श्रमिक बिना पाइपलाइन ठीक कराए ही मिट्टी डालकर चले गए।
पाइप लाइन की मरम्मत नहीं होने से सीवर का गंदा पानी बहादुरपुर, मढ़िया आदि गांवों के घरों में पहुंच रहा है। पानी दूषित होने के चलते ग्रामीण बीमारियों के फैलने को लेकर आशंकित हैं। इसे ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार जल निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई थी परंतु आज तक पाइपलाइन ठीक नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
गांव में ही प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन शीघ्र ठीक नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर चंद्रबली शास्त्री, हाजी निजामुद्दीन, महेंद्र दुबे, सरफराज, विनोद पटेल, रामबाबू, मंजूर सेठ गुप्ता आदि ग्रामीण मौजूद थे। इस संबंध में जलनिगम विभाग के एक्सईएन आर एन राय का कहना है कि यह मामला अभी संज्ञान में आया है और इसे तत्काल ठीक करा दिया जाएगा।