फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसी खराब होने पर रोकी ट्रेन

एसी खराब होने पर रोकी ट्रेन

Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। गया से नई दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेेन के मंगलवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही एसी खराब होने के कारण गर्मी से बिल्लबिलाएं यात्रियों ने खूब हंगामा मचाया । सूचना के बाद मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग के रेल अधिकारियों द्वारा कोच में आयी गड़बड़ी को दूर करने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान ट्रेन अपने समय से लगभग सवा घंटे देर तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गया से नई दिल्ली जा रही 12397अप महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की शाम लगभग पौने छह बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही एसी कोच ए 1 का एसी नहीं काम करने के कारण गर्मी से परेशान यात्रियों ने इसकी शिकायत प्लेटफार्म पर मौजूद रेलकर्मियों से की। लेकिन किसी ने भी उनकी एक न सुनी। जिसके बाद अपने समयानुसार ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म से खुली। तभी क्षुब्ध यात्रियों ने जंजीर खींच कर ट्रेन रोक दी और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी के जवानों के साथ रेल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कोच में आई तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के पश्चात ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान ट्रेेन अपने समय से लगभग सवा घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक विजय कुमार शाह ने बताया कि एसी कोच का एक कम्प्रेशर डाउन हो गया था। जिसे संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा ठीक कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन


चेन पुलिंग के चलते विलंब से रवाना हुई ट्रेन
मुगलसराय। राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को चेन पुलिंग के चलते देर तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। जिससे यात्री नाराज हुए। सुरक्षा तंत्र की सक्रियता से ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेन्द्रनगर टर्मिनल से नई दिल्ली जा रही 12393 अप संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सोमवार की देर रात्रि लगभ पौने नौ बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही जी 5 कोच में अपने परिवार संग पटना से दिल्ली जा रहा 26 वर्षीय युवक इंद्रजीत राम प्लेटफार्म पर उतरा और पानी लेने चला गया। इसी दौरान ट्रेन अपने समयानुसार खुल गयी और वह यात्री अपने कोच में नहीं चढ़ सका। ट्रेन के खुलने के बाद इंद्रजीत को बोगी में न देख उसके परिजन घबरा गये और आनन फानन में जंजीर खींच ट्रेन रोक दी। जिसके बाद यात्री अपने कोच में सवार हो पाया। इस दौरान ट्रेन अपने समय से लगभग दस मिनट अतिरिक्त प्लेटफार्म पर खड़ी रही।


15 दिन से लिंक फेल, आरक्षण कार्य बाधित
सैयदराजा स्टेशन पर यात्रियों को हुई दिक्कत
मुगलसराय। स्थानीय रेल मंडल अंतर्गत सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट काउन्टर का लिंक गत 15 दिनों से फेल होने के कारण आरक्षित टिकट कराने आये यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेल राजस्व को नुकसान हो रहा है। उक्त रेलवे स्टेशन से बिहार के कर्मनाशा नौबतपुर व आसपास के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। जिसके चलते यात्रियों को टिकटों की बुकिंग कराने के लिये चंदौली व मुगलसराय रेलवे स्टेशन का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि सैयदराजा रेलवे स्टेशन बिहार की सीमा से सटे होने के कारण यहां यूपी व बिहार प्रांत के कई जिलों के यात्री टिकट आरक्षण कराने आते हैं साथ ही नौबतपुर में चेकपोस्ट होने के कारण बाहर के व्यापारियों का भी आवागमन लगातार बना रहता है। लेकिन गत पन्द्रह दिनों से थिंक लाइन फेल होने के कारण उक्त रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट लेने आने वाले यात्रियों को बिना टिकट लिए ही वापस लौट जा रहे हैं। वही रेलवे के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबन्धक आशीष कुमार झा ने बताया कि लिंक में खराबी आ जाने से सभी डाटा उड़ गया था। जिस कारण टिकट प्रिंट नहीं हो पा रहा है। कहा कि बाहर से इंजीनियरों की टीम द्वारा डाटा एकत्र किये जाने का कार्य चल रहा है। संभवत: दो दिनों के भीतर यात्रियों को टिकट मिलने का कार्य शुरू हो जायेगा।




अवैध रूप से घूम रहे चार पक़ड़े गए
मुगलसराय। स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्मों पर बिना किसी अधिकार पत्र के घूम रहे लोगों के खिलाफ वेस्ट पोस्ट आरपीएफ द्वारा लगातार जांच की जा रही है। मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे प्लेटफार्म संख्या 07/08 पर काली वर्दी पहन घूम रहे चार लोगों को आरपीएफ ने पकड़ लिया और उनसे घूमने के बारे में पूछा जिस पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और न ही किसी प्रकार का टिकट दिखा सके। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत उन लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed