फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शराबियों से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन

शराबियों से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के नदरा गंाव की महिलाओं ने रविवार को शराबियों से आजिज आकर सड़क पर खड़े होकर शासन -प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। साथ ही चेताया कि अगर ईट भट्ठों पर बनने वाली कच्ची शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि सकलडीहा के नदरा गांव के आसपास स्थित ईंट भट्ठों पर शराब बनाने का गोरखधंधा जोर-शोर से चल रहा है। शराबी आएदिन उत्पात करते रहते हैं। पुलिस इसे रोकने में नाकाम हो रही है। महिलाओं ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि अगर पुलिस शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो क्षेत्र में कच्ची शराब बननी बंद हो जाती। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने ईट भट्ठा मालिकों और शराब के कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे चेत जाएं नहीं तो महिलाएं खुद ईंट भट्ठों पर तोड़फोड़ करने के लिए बाध्य होंगी। इस संबंध में सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शराब बनने की अगर सूचना मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। प्रदर्शन में शांति देवी, रीता, सुमन राजभर, उर्मिला देवी, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed