{"_id":"58-122048","slug":"Chandauli-122048-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में चुनाव तैयारी पर विमर्श ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में चुनाव तैयारी पर विमर्श
Chandauli
Updated Sat, 15 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ बालकृष्ण त्रिपाठी ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसमें विशेष सतर्कता बरते को कहा।
इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए तैनात अधिकारी इस कार्य को पूर्ण करने के लिए अभी से जुट जाएं। ताकि अधिसूचना जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की समस्या न आए। जो भी कमी हो उसे तत्काल दूर करें। कहा कि लोकतंत्र के लिए चुनाव एक महापर्व है। इसे सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों की है। इसलिए मतदाता सूची को दुरुस्त करने के साथ ही क्षेत्र में बनाए गए बूथों पर कर्मियों की नियुक्ति के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान दें। अच्छे नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों की भी सूची बना ली जाए ताकि इस बात का अंदाजा लग सके कि कहां नेटवर्क की समस्या हो सकती है। इस मौके पर चुनाव के बाबत अधिकारियों को बताया गया कि वे ऐसा कोई भी निर्णय न लें, जिससे आयोग की मंशा पर विपरीत असर पड़े। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी तिलकधारी, रामाश्रय सिंह, रामजतन राम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।